जीवन, एक भूल - भुलैया है.
भूलों से, हमारा नाता है.
हम ठोकर खा कर, गिरते हैं,
उठ कर चलना, स्वाभाविकता है.
हम में से ही, ज्यादातर,
भूल करें, तो दुखी सभी.
भूल करें, और भूल गये,
कुछ सीख्रें, ये सोचा न कभी.
जो साहस कर, निश्चय कर लें,
अब भूल को न दोहरायेंगे.
आगे बढें, बढते ही गये,
मनचाही मंजिल पायेंगे.
भूल करी, तो क्या गम है,
जीवन को आगे बढना है.
कोशिश और इच्छा-शक्ति से,
वह समय नहीं आने देंगे.
जब लज्जित होना पडा, झुके,
वो गहरा जख्म, भुला देंगे.
बहुत हो चुका, और नहीं अब,
और समय, बरबाद न हो.
नाविक की कार्यकुशलता क्या ?
जब धारा ही प्रतिकूल न हो.
ठान लिया, तो ठान लिया बस,
कोई ऎसा, काम न हो.
भूल, चुनौती देती हमको,
गिर कर, उठने का दम है ?
हां बिलकुल, इसमें क्या शक,
हम गिरें नहीं, दमखम है.
भूलों से, जो मिली चेतना,
व्यर्थ, नहीं जाने देंगे.
बीत गया, सो बीत गया है,
कल, खुशियों से भर देंगे.
भूल, भूलकर, भूल करें ना,
द्रढ - निश्चय ये हमारा है.
जीवन, फिर से मुसकायेगा,
झुकना नहीं गवारा है.
Sunday, August 15, 2010
Tuesday, August 10, 2010
प्रतिध्वनि.
न जाने क्यों, कभी - कभी,
कुछ शब्द, मन के बन्द कमरे में,
बार - बार, गूंजते हैं.
और मैं, दूर कहीं,
अतीत में, खो जाता हूं.
काश । मेरे पास, ऎसा कुछ हो,
कि बीता समय लौटा लूं.
या फिर, मैं स्वयं,
भूत-काल की गहराईयों में, उतर जाउं.
लेकिन यह सम्भव नहीं.
यह तो, स्रष्टि के नियम-विरुध है.
कितना कुछ, बदल गया है आज.
कल, जो सच था,
आज वैसा, प्रतीत नहीं होता.
क्या सचमुच, सच बदलता है ?
या बदलती है, हमारी सोच ?
जो जमाने के साथ,
कदम नहीं मिला पाते, उन्हें कहते हैं,
गंवार, छोटी सोच वाले, आदि-आदि.
यहां तक तो, फिर भी ठीक है.
लेकिन, वर्तमान जब भूत को,
पहचानने से ही इन्कार कर दे ?
आज बर्सों पहले, कही बात, की प्रतिध्वनि,
मेरे कान में नहीं, मन में गूंज रही है.
जो कहते, वह करते, कर दिखाते.
या फिर ,कहते वही - जो कर सकते थे.
यह कल का सच था.
और आज का सच ।
मैं अभी भी, ढूंढ रहा हूं.
इसमें, शायद समय की गल्ती नही है.
गल्ती मेरी ही है.
मैंने, कल के सच को, ठीक से नहीं समझा.
और न ही, आज के इस सच को.
--- ० ---
न जाने क्यों, कभी - कभी,
कुछ शब्द, मन के बन्द कमरे में,
बार - बार, गूंजते हैं.
और मैं, दूर कहीं,
अतीत में, खो जाता हूं.
काश । मेरे पास, ऎसा कुछ हो,
कि बीता समय लौटा लूं.
या फिर, मैं स्वयं,
भूत-काल की गहराईयों में, उतर जाउं.
लेकिन यह सम्भव नहीं.
यह तो, स्रष्टि के नियम-विरुध है.
कितना कुछ, बदल गया है आज.
कल, जो सच था,
आज वैसा, प्रतीत नहीं होता.
क्या सचमुच, सच बदलता है ?
या बदलती है, हमारी सोच ?
जो जमाने के साथ,
कदम नहीं मिला पाते, उन्हें कहते हैं,
गंवार, छोटी सोच वाले, आदि-आदि.
यहां तक तो, फिर भी ठीक है.
लेकिन, वर्तमान जब भूत को,
पहचानने से ही इन्कार कर दे ?
आज बर्सों पहले, कही बात, की प्रतिध्वनि,
मेरे कान में नहीं, मन में गूंज रही है.
जो कहते, वह करते, कर दिखाते.
या फिर ,कहते वही - जो कर सकते थे.
यह कल का सच था.
और आज का सच ।
मैं अभी भी, ढूंढ रहा हूं.
इसमें, शायद समय की गल्ती नही है.
गल्ती मेरी ही है.
मैंने, कल के सच को, ठीक से नहीं समझा.
और न ही, आज के इस सच को.
--- ० ---
Monday, August 2, 2010
जो होता है, ठीक ही होता.
जो होता है, ठीक ही होता.
इस वैग्य़ानिक युग में भी,
हैं कुछ रहस्य, अनसुलझे.
सब प्रश्नों के, मिले न उत्तर,
कुछ में पड कर, उलझे.
अन्धविश्वास का नहीं पक्षधर,
मैं चाहूं, बस इतना,
आधार बने आकार, सत्य का,
सार्वभौम सच जितना.
क्यों हम इस दुनिया में आय़े ?
क्या सब, पहले से निश्चित ?
है वह कौन, अद्रश्य शक्ति ?
करे नियन्त्रित, कार्यान्वित.
इसीलिये कहते आये क्या ?
जो होता है, ठीक ही होता.
जो होगा, वह ठीक ही होगा,
समय - चक्र, चलता ही रहता.
कौन बचाने वाला है वह ?
एयर-क्रैश में, जो बच जाये.
प्रलय और तूफानों में, वह कौन ?
जो किश्ती, बन कर आये ?
चारों और, मौत का तांडव,
गहरा संकट, छाया है.
जीवित बचता, बचने वाला,
कौन बचाने आया है ?
बडे - बडे वैग्य़ानिक, डाक्टर,
भी, रह जाते सकते में.
मौत के मुंह से, कौन बचाये ?
असम्भव, सम्भव पल भर में.
आदि - शक्ति, या ऊर्जा - शक्ति,
जो, विद्य्यमान है, कण कण में.
कुछ तो है, जो कभी बनाये,
कभी बिगाडे, क्षण - क्षण में.
चमत्कार, या महज छ्लावा ?
या वास्तिवकता, त्रण त्रण में.
ईश्वर का अस्तित्व नहीं यदि,
जीवन - स्रष्टि, जल - थल में ?
सभी धर्म - सम्प्रदाय, के दावे,
अलग, अलग और अलग नहीं.
अपने को सब, बडा ही मानें,
मूल - प्रश्न है, वहीं का वहीं.
आऒ हम सब खोज करें,
मानव, मानवता के लिये.
वैग्य़ानिक-सच, सब के ऊपर है,
सबकी शक्ति, सबके लिये.
धर्म हमारा, मानवता हो,
सब की हो, पहचान एक.
हम सब हैं बराबर, विश्व एक.
मालिक है एक, करें कर्म नेक.
- - - ० - - -
इस वैग्य़ानिक युग में भी,
हैं कुछ रहस्य, अनसुलझे.
सब प्रश्नों के, मिले न उत्तर,
कुछ में पड कर, उलझे.
अन्धविश्वास का नहीं पक्षधर,
मैं चाहूं, बस इतना,
आधार बने आकार, सत्य का,
सार्वभौम सच जितना.
क्यों हम इस दुनिया में आय़े ?
क्या सब, पहले से निश्चित ?
है वह कौन, अद्रश्य शक्ति ?
करे नियन्त्रित, कार्यान्वित.
इसीलिये कहते आये क्या ?
जो होता है, ठीक ही होता.
जो होगा, वह ठीक ही होगा,
समय - चक्र, चलता ही रहता.
कौन बचाने वाला है वह ?
एयर-क्रैश में, जो बच जाये.
प्रलय और तूफानों में, वह कौन ?
जो किश्ती, बन कर आये ?
चारों और, मौत का तांडव,
गहरा संकट, छाया है.
जीवित बचता, बचने वाला,
कौन बचाने आया है ?
बडे - बडे वैग्य़ानिक, डाक्टर,
भी, रह जाते सकते में.
मौत के मुंह से, कौन बचाये ?
असम्भव, सम्भव पल भर में.
आदि - शक्ति, या ऊर्जा - शक्ति,
जो, विद्य्यमान है, कण कण में.
कुछ तो है, जो कभी बनाये,
कभी बिगाडे, क्षण - क्षण में.
चमत्कार, या महज छ्लावा ?
या वास्तिवकता, त्रण त्रण में.
ईश्वर का अस्तित्व नहीं यदि,
जीवन - स्रष्टि, जल - थल में ?
सभी धर्म - सम्प्रदाय, के दावे,
अलग, अलग और अलग नहीं.
अपने को सब, बडा ही मानें,
मूल - प्रश्न है, वहीं का वहीं.
आऒ हम सब खोज करें,
मानव, मानवता के लिये.
वैग्य़ानिक-सच, सब के ऊपर है,
सबकी शक्ति, सबके लिये.
धर्म हमारा, मानवता हो,
सब की हो, पहचान एक.
हम सब हैं बराबर, विश्व एक.
मालिक है एक, करें कर्म नेक.
- - - ० - - -
Friday, July 30, 2010
अभिलाषा.
अभिलाषा.
आज एक बार फिर,
मन कुछ उचाट है.
बाहर बारिश हो रही,
पर, मन में प्यास है.
आधी भीगी चिडिया,
पत्तों के झुरमुट में बैठी है.
और मैं, घर के अन्दर भी,
जैसे, भीग रहा हूं.
समय, तो साथ था उस दिन,
जिसे, मैं ढूंढ रहा हूं.
पुरानी घटनाओं के चित्र,
कराते हैं, जिन्दा अहसास.
फिर, डरे हम क्यों ?
कम था, अपना विश्वास.
सपने, कभी, कभी,
सिर्फ सपने नहीं होते.
अचानक, आंख खुल गयी,
सुभह होते होते.
फटॆ दूध की तरह,
सपने जोडे नहीं जाते.
मुझे याद हैं, आज भी,
खुशी के वे पल.
मन के, ताने - बाने ने,
बना लिये, हवाई महल.
लगता था, मिल गया,
वह सब, जो मांगा था.
लेकिन, प्रारब्ध ने शायद,
चित्र, उल्टा टांगा था.
लौट गयीं, खुशियां उल्टे-पांव,
शायद, कहीं और जाना था.
लेकिन, सपने सच न होना,
अपने में, अन्त नहीं है.
यह तो बुलावा है, भोर का,
सूर्यास्त नही है.
जीवन, सिर्फ जीना नहीं,
आगे बढने की भाषा है.
सबक, सीखते चलें निरन्तर,
आशा की परिभाषा है.
फिर आयेंगे, लौटे पल वे,
ऎसी एक अभिलाषा है.
- - - ० - - -
आज एक बार फिर,
मन कुछ उचाट है.
बाहर बारिश हो रही,
पर, मन में प्यास है.
आधी भीगी चिडिया,
पत्तों के झुरमुट में बैठी है.
और मैं, घर के अन्दर भी,
जैसे, भीग रहा हूं.
समय, तो साथ था उस दिन,
जिसे, मैं ढूंढ रहा हूं.
पुरानी घटनाओं के चित्र,
कराते हैं, जिन्दा अहसास.
फिर, डरे हम क्यों ?
कम था, अपना विश्वास.
सपने, कभी, कभी,
सिर्फ सपने नहीं होते.
अचानक, आंख खुल गयी,
सुभह होते होते.
फटॆ दूध की तरह,
सपने जोडे नहीं जाते.
मुझे याद हैं, आज भी,
खुशी के वे पल.
मन के, ताने - बाने ने,
बना लिये, हवाई महल.
लगता था, मिल गया,
वह सब, जो मांगा था.
लेकिन, प्रारब्ध ने शायद,
चित्र, उल्टा टांगा था.
लौट गयीं, खुशियां उल्टे-पांव,
शायद, कहीं और जाना था.
लेकिन, सपने सच न होना,
अपने में, अन्त नहीं है.
यह तो बुलावा है, भोर का,
सूर्यास्त नही है.
जीवन, सिर्फ जीना नहीं,
आगे बढने की भाषा है.
सबक, सीखते चलें निरन्तर,
आशा की परिभाषा है.
फिर आयेंगे, लौटे पल वे,
ऎसी एक अभिलाषा है.
- - - ० - - -
Saturday, July 24, 2010
भूलें.
भूलें.
जीवन, एक भूल - भुलैया है.
भूलों से, हमारा नाता है.
हम ठोकर खा कर, गिरते हैं,
उठ कर चलना, स्वाभाविकता है.
हम में से ही, ज्यादातर,
भूल करें, तो दुखी सभी.
भूल करें, और भूल गये,
कुछ सीख्रें, ये सोचा न कभी.
जो साहस कर, निश्चय कर लें,
अब भूल को न दोहरायेंगे.
आगे बढें, बढते ही गये,
मनचाही मंजिल पायेंगे.
भूल करी, तो क्या गम है,
जीवन को आगे बढना है.
कोशिश और इच्छा-शक्ति से,
वह समय नहीं आने देंगे.
जब लज्जित होना पडा, झुके,
वो गहरा जख्म, भुला देंगे.
बहुत हो चुका, और नहीं अब,
और समय, बरबाद न हो.
नाविक की कार्यकुशलता क्या ?
जब धारा ही प्रतिकूल न हो.
ठान लिया, तो ठान लिया बस,
कोई ऎसा, काम न हो.
भूल, चुनौती देती हमको,
गिर कर, उठने का दम है ?
हां बिलकुल, इसमें क्या शक,
हम गिरें नहीं, दमखम है.
भूलों से, जो मिली चेतना,
व्यर्थ, नहीं जाने देंगे.
बीत गया, सो बीत गया है,
कल, खुशियों से भर देंगे.
भूल, भूलकर, भूल करें ना,
द्रढ - निश्चय ये हमारा है.
जीवन, फिर से मुसकायेगा,
झुकना नहीं गवारा है.
---०---
जीवन, एक भूल - भुलैया है.
भूलों से, हमारा नाता है.
हम ठोकर खा कर, गिरते हैं,
उठ कर चलना, स्वाभाविकता है.
हम में से ही, ज्यादातर,
भूल करें, तो दुखी सभी.
भूल करें, और भूल गये,
कुछ सीख्रें, ये सोचा न कभी.
जो साहस कर, निश्चय कर लें,
अब भूल को न दोहरायेंगे.
आगे बढें, बढते ही गये,
मनचाही मंजिल पायेंगे.
भूल करी, तो क्या गम है,
जीवन को आगे बढना है.
कोशिश और इच्छा-शक्ति से,
वह समय नहीं आने देंगे.
जब लज्जित होना पडा, झुके,
वो गहरा जख्म, भुला देंगे.
बहुत हो चुका, और नहीं अब,
और समय, बरबाद न हो.
नाविक की कार्यकुशलता क्या ?
जब धारा ही प्रतिकूल न हो.
ठान लिया, तो ठान लिया बस,
कोई ऎसा, काम न हो.
भूल, चुनौती देती हमको,
गिर कर, उठने का दम है ?
हां बिलकुल, इसमें क्या शक,
हम गिरें नहीं, दमखम है.
भूलों से, जो मिली चेतना,
व्यर्थ, नहीं जाने देंगे.
बीत गया, सो बीत गया है,
कल, खुशियों से भर देंगे.
भूल, भूलकर, भूल करें ना,
द्रढ - निश्चय ये हमारा है.
जीवन, फिर से मुसकायेगा,
झुकना नहीं गवारा है.
---०---
Wednesday, July 21, 2010
जल ही जीवन.
जल ही जीवन.
बारिश की नन्हीं, बूंदों से,
तपती धरती कुछ शान्त हुई.
जीवों को, जीवन-दान मिला,
चहुं ऒर, खुशी की बात हुई.
सुखे मुरझाये, पौधों में,
नव-प्राणों का संचार हुआ.
सूखी माटी भी, महक उठी,
कण-कण में, जीवन-वास हुआ.
वर्षा की खुशी में, नाच उठे,
मेंढक, मोर, किसान.
बादल देख पपीहा बोले,
पीहू - पीहू की तान.
खेतिहर-मजदूर हुए खुश,
बंधी काम की आस.
जन-जीवन फूला न समाये,
सपने अपने पास.
वन्य-जीव, पशु-पक्षी, सभी ने,
खुश हो, ली राहत की सांस.
हरियाली की चादर फैली,
तान बांसुरी की, बिन बांस.
जीव-जन्तू सब , जश्न मनायें,
वर्षा का जादू छाया.
हंसी-खुशी, गल-बांह मिलें सब,
फूल खिले, जीवन भाया.
वर्षा ने फूंकी नई जान,
जन-मानस के, तन-मन में.
काम शुरु हो गये सभी,
जोश भर गया, जन जन में.
जल ही जीवन देता सबको,
बिन पानी सब सून.
जल-संचय को निश्चित कर लें,
ताकि बहे ना, जल पर खून.
पानी को बरबाद करें ना,
यही समय की मांग.
सबका हित ही, अपना हित हो,
खीचें ना, दूजे की टांग.
वर्षा-जल का सदुपयोग ही,
भावी पीढी को बचायेगा.
जल ना बने युद्ध का कारण,
जीवन बच ना पायेगा.
---०---
बारिश की नन्हीं, बूंदों से,
तपती धरती कुछ शान्त हुई.
जीवों को, जीवन-दान मिला,
चहुं ऒर, खुशी की बात हुई.
सुखे मुरझाये, पौधों में,
नव-प्राणों का संचार हुआ.
सूखी माटी भी, महक उठी,
कण-कण में, जीवन-वास हुआ.
वर्षा की खुशी में, नाच उठे,
मेंढक, मोर, किसान.
बादल देख पपीहा बोले,
पीहू - पीहू की तान.
खेतिहर-मजदूर हुए खुश,
बंधी काम की आस.
जन-जीवन फूला न समाये,
सपने अपने पास.
वन्य-जीव, पशु-पक्षी, सभी ने,
खुश हो, ली राहत की सांस.
हरियाली की चादर फैली,
तान बांसुरी की, बिन बांस.
जीव-जन्तू सब , जश्न मनायें,
वर्षा का जादू छाया.
हंसी-खुशी, गल-बांह मिलें सब,
फूल खिले, जीवन भाया.
वर्षा ने फूंकी नई जान,
जन-मानस के, तन-मन में.
काम शुरु हो गये सभी,
जोश भर गया, जन जन में.
जल ही जीवन देता सबको,
बिन पानी सब सून.
जल-संचय को निश्चित कर लें,
ताकि बहे ना, जल पर खून.
पानी को बरबाद करें ना,
यही समय की मांग.
सबका हित ही, अपना हित हो,
खीचें ना, दूजे की टांग.
वर्षा-जल का सदुपयोग ही,
भावी पीढी को बचायेगा.
जल ना बने युद्ध का कारण,
जीवन बच ना पायेगा.
---०---
Subscribe to:
Posts (Atom)