शब्द.
कभी-कभी खामोशी की गहराईयों में,
मेरे मन में, अस्फुट शब्द गूँजते हैं.
वे शब्द, जिन्हें बरसों पहले,
सुनने का मौका नहीं मिला.
या सुनाये जाने पर,
बाहर का रास्ता दिखा दिया.
जैसे किसी प्रितिबन्धित क्षेत्र में,
पकडे गये अजनबी,
के साथ सलूक किया जाता है.
आज न जाने क्यों, ये शब्द,
मुझे बहुत प्रिय लगने लगे हैं.
समय के लम्बे अन्तराल ने,
इनकी उपयोगिता बढा दी है.
कई दशकों पहले, के अतीत में,
आज जब झांकता हूं,
तो ये शब्द ही हैं,
जो मुझे वर्तमान से, अतीत की,
धुंधली यादों का परिचय कराते हैं.
अतीत, जो सुनहरा था.
आज और भी खूबसूरत लगने लगा.
जैसे कोई पुरानी जडी-बूटी,
मरणासन्न व्यक्ति के प्राण बचा ले.
या फिर किसी कंगाल को,
झौंपडी की नींव, खोदते समय,
पूर्वजों का गडा धन, नजर आये.
सूत्रधार बने ये शब्द, बीते समय,
और घटनाओं की, प्रासागिंकता का.
--- ० ---
Wednesday, July 14, 2010
Sunday, July 11, 2010
समय.
समय
समय का पहिया, घूमे रे भइया,
आगे बढता जाये.
पल पल घटता है ये जीवन,
बेशक उम्र बढे, फल लाये.
हम ही क्या, सब जीवन नश्वर,
जीव अमर नहीं कोई.
जो आया है, जाना ही है,
देर सबेर तो होई.
समय की घंटी बजती है,
कोई सुने, कोई अनसुना करे.
जो समझें, सुनें, करें निश्चय,
जीवन-पथ आगे बढे चले.
जिसने न समय को पहचाना,
वह पीछे छूटा, हार गया.
चिडियां चुग गईं खेत, तो अब,
पछ्ताये क्या होय ? भया.
समय बहुत ही मूल्यवान,
जिसने इसकी कीमत जानी.
पाया मनचाहा जीवन-धन,
कोशिश, मेहनत, श्रम-पानी.
बीता समय, लौट ना आये,
सोचो, समझो, भाई.
इसीलिये सब काम समय पर,
जीवन हंसे, फले, सुखदाई.
देख समय की धारा को,
चुप रहने में, भी भलाई.
अच्छा-बुरा समय आता है,
ज्वार - भाटा, की नांई.
समय परीक्षा भी लेता है,
धर्म, कर्म, जीवट की.
आशा का दामन ना छोडो,
संघर्श, दिशा जीवन की.
समय बने ताकत भी,
यदि हम पहचानें, सदुपयोग करें.
द्रढ-निश्चय और कर्मठता से,
सिकन्दर जैसा महान बनें.
तन - मन से, कोशिश जो करते,
पडें समय पर भारी.
समय - रेत पर, निशान छोडते,
पूजे दुनिया सारी.
--- ० ---
,
समय का पहिया, घूमे रे भइया,
आगे बढता जाये.
पल पल घटता है ये जीवन,
बेशक उम्र बढे, फल लाये.
हम ही क्या, सब जीवन नश्वर,
जीव अमर नहीं कोई.
जो आया है, जाना ही है,
देर सबेर तो होई.
समय की घंटी बजती है,
कोई सुने, कोई अनसुना करे.
जो समझें, सुनें, करें निश्चय,
जीवन-पथ आगे बढे चले.
जिसने न समय को पहचाना,
वह पीछे छूटा, हार गया.
चिडियां चुग गईं खेत, तो अब,
पछ्ताये क्या होय ? भया.
समय बहुत ही मूल्यवान,
जिसने इसकी कीमत जानी.
पाया मनचाहा जीवन-धन,
कोशिश, मेहनत, श्रम-पानी.
बीता समय, लौट ना आये,
सोचो, समझो, भाई.
इसीलिये सब काम समय पर,
जीवन हंसे, फले, सुखदाई.
देख समय की धारा को,
चुप रहने में, भी भलाई.
अच्छा-बुरा समय आता है,
ज्वार - भाटा, की नांई.
समय परीक्षा भी लेता है,
धर्म, कर्म, जीवट की.
आशा का दामन ना छोडो,
संघर्श, दिशा जीवन की.
समय बने ताकत भी,
यदि हम पहचानें, सदुपयोग करें.
द्रढ-निश्चय और कर्मठता से,
सिकन्दर जैसा महान बनें.
तन - मन से, कोशिश जो करते,
पडें समय पर भारी.
समय - रेत पर, निशान छोडते,
पूजे दुनिया सारी.
--- ० ---
,
Tuesday, June 15, 2010
भाग्य.
भाग्य.
मानव ने कुछ लिखा भाग्य में,
ब्रह्मा से नहीं पाया.
अपने श्रम-जल और सोच,
को ही हथियार बनाया.
मानव आज चांद जा पहुंचा,
नहीं भाग्य के बल से.
यह सब सम्भव हुआ, प्रेरणा,
सोच, कडी मेहनत से.
भाग्यवाद से बनें आलसी,
असफल हम जीवन में.
जैसा कर्म मिले फल वैसा,
जीवन-व्यापन क्रम में.
कर्म-यग्य़ से जीवन में,
मनचाहा फल हम पाते.
समय काल की परिधि को भी,
लांघ सफल हो जाते.
किस्मत का अस्तित्व मान लें.
तो भी यह निश्चित है.
कल जो कर्म किये थे हमने,
आज वही किस्मत है.
आज करेंगे जैसा, जो कुछ,
कल होगी वह किस्मत.
यह क्रम ही चलता अनवरत,
भाग्य कहो या किस्मत.
कर्म - प्रधान विश्व है सारा,
भेद यह जिसने जाना.
आगे निकल गया औरों से,
सबने लोहा माना.
कर्म धर्म है, कर्म ही पूजा,
कर्म सभी से ऊपर.
फल की इच्छा किये बिना,
यदि कर्म करें तो बेहतर.
ईश्वर मदद करें उनकी,
जो स्वयं मदद करते हैं.
भाग्य स्वयं ही मुस्कायेगा,
विघ्न दूर होते हैं.
---०---
मानव ने कुछ लिखा भाग्य में,
ब्रह्मा से नहीं पाया.
अपने श्रम-जल और सोच,
को ही हथियार बनाया.
मानव आज चांद जा पहुंचा,
नहीं भाग्य के बल से.
यह सब सम्भव हुआ, प्रेरणा,
सोच, कडी मेहनत से.
भाग्यवाद से बनें आलसी,
असफल हम जीवन में.
जैसा कर्म मिले फल वैसा,
जीवन-व्यापन क्रम में.
कर्म-यग्य़ से जीवन में,
मनचाहा फल हम पाते.
समय काल की परिधि को भी,
लांघ सफल हो जाते.
किस्मत का अस्तित्व मान लें.
तो भी यह निश्चित है.
कल जो कर्म किये थे हमने,
आज वही किस्मत है.
आज करेंगे जैसा, जो कुछ,
कल होगी वह किस्मत.
यह क्रम ही चलता अनवरत,
भाग्य कहो या किस्मत.
कर्म - प्रधान विश्व है सारा,
भेद यह जिसने जाना.
आगे निकल गया औरों से,
सबने लोहा माना.
कर्म धर्म है, कर्म ही पूजा,
कर्म सभी से ऊपर.
फल की इच्छा किये बिना,
यदि कर्म करें तो बेहतर.
ईश्वर मदद करें उनकी,
जो स्वयं मदद करते हैं.
भाग्य स्वयं ही मुस्कायेगा,
विघ्न दूर होते हैं.
---०---
Tuesday, June 8, 2010
प्रश्न चिन्ह.
प्रश्न-चिन्ह.
प्रश्न-चिन्ह लग रहा आज,
जीवन के किये-करायों पर.
बदला समय, बडी तेजी से,
छूटे हम चौराहे पर.
समझ न आये, जायें कहां अब ?
समय जो आगे निकल गया.
कुछ दूरी तक पीछे भागे
साथ समेटे, जो था लिया.
अपनी कोशिश, नाकाफी थीं,
रोज बदलती दुनिया में.
इन्टरनेट का युग अब आया,
माल बिका सब धेले में.
प्रश्न-चिन्ह है लगा आज,
मां-बाप की शिक्षा-दीक्षा पर.
वो प्यार-दुलार क्या व्यर्थ गया ?
मां की ममता है कसौटी पर.
इतिहास स्वंम को दोहराता है,
न जाने कितनी बार हुआ.
जीत हुई मां की ममता की,
दोषी जन शर्मसार हुआ.
खुशी- खुशी जो सहा है मां ने,
प्रश्न-चिन्ह के घेरे में.
मां-बाप की गलती यही,
उन्होंने देखा कल को, सपने में.
सब कुछ सह कर भी,
सपने को जिया, संवारा.
जान लगा दी सीमा में रह,
प्रश्न-चिन्ह, अब नहीं गंवारा.
मां-बापू ने दिया सभी कुछ,
जो कुछ उनके वश था.
अच्छी शिक्षा, मार्ग - दर्शन,
सदाचार शामिल था.
पाठ पढाया वही, जो सीखा,
मात - पिता, गुरु - जन से.
आज अचानक प्रश्न-चिन्ह क्यों ?
पूछें हम, किस किस से ?
मां का कर्ज, कोई चुका न पाये,
कहते आये ग्य़ानी.
कटा दिये सिर हंसते-हंसते,
लाज दूध की जानी.
बदला समय, हवा है बदली.
प्रश्न-चिन्ह निष्टा पर.
खडे किये, मां-बाप कटघरे,
अपराध-बोध, सीमा पर.
लेकिन हर मुश्किल में हम भी,
करें मुकाबला डट कर.
अन्तिम विजय हमारी होगी,
प्रश्न-चिन्ह को कट कर.
--- ० ---
प्रश्न-चिन्ह लग रहा आज,
जीवन के किये-करायों पर.
बदला समय, बडी तेजी से,
छूटे हम चौराहे पर.
समझ न आये, जायें कहां अब ?
समय जो आगे निकल गया.
कुछ दूरी तक पीछे भागे
साथ समेटे, जो था लिया.
अपनी कोशिश, नाकाफी थीं,
रोज बदलती दुनिया में.
इन्टरनेट का युग अब आया,
माल बिका सब धेले में.
प्रश्न-चिन्ह है लगा आज,
मां-बाप की शिक्षा-दीक्षा पर.
वो प्यार-दुलार क्या व्यर्थ गया ?
मां की ममता है कसौटी पर.
इतिहास स्वंम को दोहराता है,
न जाने कितनी बार हुआ.
जीत हुई मां की ममता की,
दोषी जन शर्मसार हुआ.
खुशी- खुशी जो सहा है मां ने,
प्रश्न-चिन्ह के घेरे में.
मां-बाप की गलती यही,
उन्होंने देखा कल को, सपने में.
सब कुछ सह कर भी,
सपने को जिया, संवारा.
जान लगा दी सीमा में रह,
प्रश्न-चिन्ह, अब नहीं गंवारा.
मां-बापू ने दिया सभी कुछ,
जो कुछ उनके वश था.
अच्छी शिक्षा, मार्ग - दर्शन,
सदाचार शामिल था.
पाठ पढाया वही, जो सीखा,
मात - पिता, गुरु - जन से.
आज अचानक प्रश्न-चिन्ह क्यों ?
पूछें हम, किस किस से ?
मां का कर्ज, कोई चुका न पाये,
कहते आये ग्य़ानी.
कटा दिये सिर हंसते-हंसते,
लाज दूध की जानी.
बदला समय, हवा है बदली.
प्रश्न-चिन्ह निष्टा पर.
खडे किये, मां-बाप कटघरे,
अपराध-बोध, सीमा पर.
लेकिन हर मुश्किल में हम भी,
करें मुकाबला डट कर.
अन्तिम विजय हमारी होगी,
प्रश्न-चिन्ह को कट कर.
--- ० ---
Thursday, May 13, 2010
मेरा बेटा खो गया है.
ऐ दुनिया वालो,
यहीं कहीं, मेरा बेटा खो गया है.
रोज बदलती, दुनिया की इस चकाचौंध में,
शायद कहीं, भटक गया है.
हो सके तो कोई ढूंढ कर ला दे.
बदले में, चाहे तो सारी कमाई ले ले.
बडे यत्न से, पाला है उसे,
जैसे, सभी मां-बाप करते हैं.
आंखों से नींद, और मन का चैन,
जैसे रुठ गया है.
मेरा बेटा खो गया है.
मां-पापा का राजदुलारा,
मम्मी की आंखों का तारा,
कभी दीपू है, कभी सोना है.
सपनों को जैसे पहना है.
कभी देवकी का कान्हा,
तो कभी त्रेता का श्रवणकुमार.
पथराई आंखों से बहता पानी,
कह रहा है अनकही कहानी
न था कभी सोचा,
पड जायेगा सपनों का टोटा.
दूर हो जायेगा, मेरा अपना बेटा.
सपने, जो लगता था, सच हो गये.
अचानक ऐसा क्या हो गया है ?
आज मेरा बेटा खो गया है.
बहुत भोला और मासूम सा चेहरा.
आग्य़ाकारी, आत्मविश्वास का मोहरा.
फिर भी न जाने, किस बहकावे में,
या बदली सोच के वश में,
रेगिस्तान की मर्गमरीचिका की तरह,
किंकर्तव्यविमूढ हुआ, कुछ भूल गया है.
विदेशी संस्कर्ति की घुसपैठ,
भारी पड रही है, रिश्तों पर.
लगा हो जैसे गर्हण सपनों पर.
हम से भी जाने - अनजाने,
शायद कुछ भूल हो गयी.
सब गडबडा गया है.
मेरा बेटा खो गया है.
बेटा भी वहां खोया,
जहां उम्मीद न थी
हम तो लगभग आश्वस्त थे.
बेटा अब जवान हो चला है.
पढाई में अव्वल,
काम भी मन - माफिक.
हमें और चाहिये क्या ?
अब दिन बदलेंगे.
सपने सच होंगे.
इसी बीच, मां-पा को खबर लगी,
जवान बेटा कहीं खो गया है.
हम पर तो, जैसे पहाड ही टूट पडा.
सुनहरे सपने, क्षण में बिखर गये.
सांसें न जाने, रुक सी गयीं.
हम अपने से, अपने को छुपा कर,
एक दूसरे को समझा रहे हैं.
मेरा बेटा खो गया है.
बेटे के बचपन की मधुर यादें,
वो बीते, गौरवपूर्ण पल,
क्या सचमुच धोखा था ?
नहीं, कदापि नहीं.
शायद, यह धोखा है.
हमें भरोसा है, समय बदलेगा.
फिर लौटेंगे वे, सोने से दिन.
चांदी सी रातें.
लगता है, आवाज आई,
हैलो मौंम, पापा जी नमस्ते.
सोचा, शायद मन का भर्म है. नहीं.
सामने बेटा, चरण-स्पर्श के लिये झुका.
मैंने उठ, तुरन्त सीने से लगा लिया.
आज मुझे, खोया बेटा ही नहीं,
दुनिया की सबसे बडी दौलत मिल गयी.
आज मुझे, मेरा बेटा मिल गया.
--- ० ---
ऐ दुनिया वालो,
यहीं कहीं, मेरा बेटा खो गया है.
रोज बदलती, दुनिया की इस चकाचौंध में,
शायद कहीं, भटक गया है.
हो सके तो कोई ढूंढ कर ला दे.
बदले में, चाहे तो सारी कमाई ले ले.
बडे यत्न से, पाला है उसे,
जैसे, सभी मां-बाप करते हैं.
आंखों से नींद, और मन का चैन,
जैसे रुठ गया है.
मेरा बेटा खो गया है.
मां-पापा का राजदुलारा,
मम्मी की आंखों का तारा,
कभी दीपू है, कभी सोना है.
सपनों को जैसे पहना है.
कभी देवकी का कान्हा,
तो कभी त्रेता का श्रवणकुमार.
पथराई आंखों से बहता पानी,
कह रहा है अनकही कहानी
न था कभी सोचा,
पड जायेगा सपनों का टोटा.
दूर हो जायेगा, मेरा अपना बेटा.
सपने, जो लगता था, सच हो गये.
अचानक ऐसा क्या हो गया है ?
आज मेरा बेटा खो गया है.
बहुत भोला और मासूम सा चेहरा.
आग्य़ाकारी, आत्मविश्वास का मोहरा.
फिर भी न जाने, किस बहकावे में,
या बदली सोच के वश में,
रेगिस्तान की मर्गमरीचिका की तरह,
किंकर्तव्यविमूढ हुआ, कुछ भूल गया है.
विदेशी संस्कर्ति की घुसपैठ,
भारी पड रही है, रिश्तों पर.
लगा हो जैसे गर्हण सपनों पर.
हम से भी जाने - अनजाने,
शायद कुछ भूल हो गयी.
सब गडबडा गया है.
मेरा बेटा खो गया है.
बेटा भी वहां खोया,
जहां उम्मीद न थी
हम तो लगभग आश्वस्त थे.
बेटा अब जवान हो चला है.
पढाई में अव्वल,
काम भी मन - माफिक.
हमें और चाहिये क्या ?
अब दिन बदलेंगे.
सपने सच होंगे.
इसी बीच, मां-पा को खबर लगी,
जवान बेटा कहीं खो गया है.
हम पर तो, जैसे पहाड ही टूट पडा.
सुनहरे सपने, क्षण में बिखर गये.
सांसें न जाने, रुक सी गयीं.
हम अपने से, अपने को छुपा कर,
एक दूसरे को समझा रहे हैं.
मेरा बेटा खो गया है.
बेटे के बचपन की मधुर यादें,
वो बीते, गौरवपूर्ण पल,
क्या सचमुच धोखा था ?
नहीं, कदापि नहीं.
शायद, यह धोखा है.
हमें भरोसा है, समय बदलेगा.
फिर लौटेंगे वे, सोने से दिन.
चांदी सी रातें.
लगता है, आवाज आई,
हैलो मौंम, पापा जी नमस्ते.
सोचा, शायद मन का भर्म है. नहीं.
सामने बेटा, चरण-स्पर्श के लिये झुका.
मैंने उठ, तुरन्त सीने से लगा लिया.
आज मुझे, खोया बेटा ही नहीं,
दुनिया की सबसे बडी दौलत मिल गयी.
आज मुझे, मेरा बेटा मिल गया.
--- ० ---
Thursday, December 31, 2009
nav varsh ka abhinandan
नव वर्ष का अभिनन्दन.
२०१०
नव वर्ष का है अभिनन्दन, अभिनव वन्दन.
मंगलमय हो वर्ष - सन दो हजार दस.
ढेरों खुशियां लाये, हो चहुं ओर शांति.
आशायें हों फलीभूत,शान्ति ही बने क्रान्ति.
एक बनें सब देश, भुला कर द्वेष.
मंगल ही मंगल हो, भू मंडल पर शेष.
मां का आंचल स्वर्ग बने, ना बच्चा रोये.
तन पर कपडा, भूखे पेट ना कोई सोये.
सभी धर्म - सम्प्रदाय बराबर, बैर ना होये.
शिक्षा का प्रसार-बने हथियार, ग्य़ान जो होये.
आतंकवाद की बडी चुनौती, निबटा लेंगे.
पर्यावरण बचा, हम सब को बचा ही लेंगे.
जीवन - कविता के मधुर बोल.
घर - आंगन गूंजें डोल डोल.
कोयल की मीठी कूक बने.
अल - सुभह जगाये, गीत बने.
जन जन से दूर, नफरत-बदबू.
हर ओर बहे, भीनी - खुशबू.
--- ० ---
२०१०
नव वर्ष का है अभिनन्दन, अभिनव वन्दन.
मंगलमय हो वर्ष - सन दो हजार दस.
ढेरों खुशियां लाये, हो चहुं ओर शांति.
आशायें हों फलीभूत,शान्ति ही बने क्रान्ति.
एक बनें सब देश, भुला कर द्वेष.
मंगल ही मंगल हो, भू मंडल पर शेष.
मां का आंचल स्वर्ग बने, ना बच्चा रोये.
तन पर कपडा, भूखे पेट ना कोई सोये.
सभी धर्म - सम्प्रदाय बराबर, बैर ना होये.
शिक्षा का प्रसार-बने हथियार, ग्य़ान जो होये.
आतंकवाद की बडी चुनौती, निबटा लेंगे.
पर्यावरण बचा, हम सब को बचा ही लेंगे.
जीवन - कविता के मधुर बोल.
घर - आंगन गूंजें डोल डोल.
कोयल की मीठी कूक बने.
अल - सुभह जगाये, गीत बने.
जन जन से दूर, नफरत-बदबू.
हर ओर बहे, भीनी - खुशबू.
--- ० ---
Subscribe to:
Posts (Atom)