Tuesday, June 21, 2016

फादर्स डे मुबारक हो पापा |

गाँव में बरसों पहले,
परीक्षा की तैयारी करती बिटिया |
चार बजे का अलार्म लगा देना,
चिन्ता नहीं, पापा ने समझाया |
पौने चार बजे  पापा ने जगा,
हाथ में चाय का कप थमाया |
बेटी अलार्म ख़राब था,
सोचा – जगाने के बाद सो लूँगा |
पढाई में विघ्न न हो,
परीक्षा – केंद्र भी छोड़ दूँगा |
आज मैं  आई० ऐ० एस०,
काश  पापा  होते !
फादर्स डे मुबारक हो पापा,
देख – सुन कितना खुश होते |

गरीब मजदूर का बेटा,
होनहार पढाई में तेज |
बन गया बड़ा अफसर,
रहा घर रूपये भेज |
हुई शादी आई खुशियाँ,
बहु ने दूरी बनाई |
परिवार सुख – चैन बेटे का मन,
पत्नि – धर्म की दुहाई |
खुश रहें बहु – बेटा,
माँ – बाप ने इच्छा बताई |
अभाव, बेरुखी का दर्द,
अंतिम – समय डाक्टरों ने भांपा |
गाँव में आया पत्र,
फादर्स डे मुबारक हो पापा |

-    - - ० - - -


-    ० -

No comments: